{"_id":"64c805f88013066000081f64","slug":"urea-being-sold-at-a-higher-price-in-vidav-society-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-1707-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सीडीओ ने हाईटेक नर्सरी के स्थान का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सीडीओ ने हाईटेक नर्सरी के स्थान का किया निरीक्षण
Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में दो जगह हाईटेक नर्सरी की स्थापना होनी हैं। इस पर करीब 2.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक नर्सरी मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र तो दूसरी चायल के बलीपुर टाटा में स्थापित होगी।
सोमवार को सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने कृषि विज्ञान केंद्र में प्रस्तावित नर्सरी स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्हें बताया किया कि नर्सरी में उच्चगुणवत्ता के पौधे तैयार करके किसानों को दिए जाएंगे। नर्सरी के भूमि भर चयनित होने पर सीडीओ ने असंतोष भी जताया। जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एनआरएलएम, विकास विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र और उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
गांव में ही कर सकते हैं लेनदेन
मंझनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव 2.0 के दौरान डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान का सोमवार को मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के हुसैनमई गांव में सीडीओ ने शुभारंभ किया। कहा कि ग्राम पंचायत में सरकार की ओर से दी गई यह ऐसी सुविधा है, जिसमें ग्रामीणों को लेनदेन के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। बल्कि गांव में ही यह काम हो जाएगा। उपायुक्त स्वत: रोजगार सुखराज बंधु ने बताया कि यह जागरूकता अभियान तीन अगस्त तक चलेगा। इस मौके पर गांव के तमाम लोग और कई अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद