{"_id":"64ee49d8087cd0661503f736","slug":"urban-primary-health-center-will-open-in-bharwari-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2601-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भरवारी में खुलेगा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भरवारी में खुलेगा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Wed, 30 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
भरवारी। सईगंज मोहल्ले में जल्द ही पहला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा। इससे नगर के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
वार्ड नंबर चार श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के सईगंज मोहल्ला स्थित पंचायत भवन को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। सितंबर माह के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र के लिए एक डॉक्टर, दो सपोर्टिंग स्टाफ, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, दो स्टॉफ नर्स की नियुक्ति होगी।
केंद्र रोजाना सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक संचलित होगा।अभी तक सवा लाख की आबादी वाले नगर पालिका भरवारी के अंतर्गत एक सीएचसी और दो पीएचसी केंद्र संचालित हो रहे हैं, वह भी नगर की सीमा के आखिरी छोर पर हैं। इसमें भी चमरूपुर स्थित पीएचसी में अक्सर डॉक्टर नहीं मिलने के कारण लोगों ने सरकारी अस्पताल जाना ही छोड़ दिया है। यही हाल पीएचसी चंदीपुर का भी है। नगर में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -
आधा दर्जन वार्ड के लोगों को मिलेगी सुविधा
नगर के वार्ड नंबर चार श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में अर्बन केंद्र खुलने से बगल के वार्ड 12 कृष्णा नगर, वार्ड नंबर आठ लियाकत अली नगर, वार्ड नंबर 24 शहीद गुलाबसेन नगर, वार्ड नंबर 17 सरजूदास नगर, वार्ड नंबर 23 एपीजे अब्दुल कलाम नगर सहित आसपास स्थित गावों के ग्रामीणों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
वर्जन
शासन का पत्र मिलते ही नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर माह से नगर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।-शिब्ली रज़ा अंसारी, जिला समन्वयक,अर्बन शहरी स्वास्थ्य मिशन