फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar in Selrah West, stone pelting, case against 338

Kaushambi News: सेलरहा पश्चिम में बवाल, पथराव, 338 के खिलाफ मुकदमा

Sun, 22 Oct 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 22 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Selrah West, stone pelting, case against 338
मंझनपुर। सदर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम गांव में वर्चस्व की जंग में प्रधान के पति लवलेश यादव और चंद्रकांत मिश्रा उर्फ बरमबाबा के समर्थकों में शनिवार को जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक हुए पथराव हुआ। बवाल के चलते सिराथू-मंझनपुर मार्ग करीब दो घंटे बाधित रहा। कई थानों की फोर्स ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। मामले में 28 नामजद व 310 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पथराव में एसओजी के सिपाही मनीष कुमार समेत तीन लोगों को चोटें आईं। भीड़ ने एक कार व बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब जाकर हंगामा शांत हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन




चंद्रकांत के अधिवक्ता बेटे आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने घर में वरिष्ठ अधिवक्ता केके सिंह के साथ माैजूद थे। इस दौरान लवलेश यादव सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचा व मारपीट करने लगा। घर में तोड़फोड़ व पथराव किया गया। घटना में उसके साथ रहे श्रद्धानंद पांडेय व दिव्यानंद को गंभीर चोटें आईं। आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने लवलेश सहित 22 नामजद व ढाई-तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लवलेश यादव ने बताया कि शनिवार सुबह वह बाइक से खेत की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह चंद्रकांत उर्फ बरमबाबा के घर के सामने से गुजरा तो उनके बेटे आशुतोष आदि ने भूमि विवाद को लेकर उसे जबरन रोक लिया व मारपीट करने लगे। असलहों की बट से उसे पीटा लवलेश की तहरीर पर चंद्रकांत उर्फ बरमबाबा सहित छह नामजद व आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में लवलेश को भी चोट आईं है।



प्रधान समर्थकों ने कोतवाली घेरी



मंझनपुर। घटना के बाद पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली लेकर चली आई। इसकी जानकारी होने पर प्रधान के समर्थक करीब 60-70 शाम को कोतवाली पहुंच गए। इनमें महिलाएं भी थीं। उन्होंने प्रधान के पति को छोड़े जाने की मांग की। सीओ सिटी अभिषेक सिंह व संतोष शर्मा कोतवाली में बैठाए गए लवलेश को उनके सामने लाए। लवलेश के समझाने के बाद समर्थक वापस हुए। संवाद


शुक्रवार शाम से ही सुलग रही थी चिंगारी
मंझनपुर। सेलरहा गांव में हुए बवाल मामले में शुक्रवार शाम से ही विवाद की चिंगारी सुलग रही थी। बरम बाबा के पुजारी चंद्रकांत मिश्र ने घर के समीप ही रास्ते की तरफ क्यारी में फूलों के पौधे लगा रखे हैं। शुक्रवार शाम लवलेश का ट्रैक्टर उसका चालक खेत जोतने के लिए लेकर गया था। इस दौरान कुछ पौधे पहिए के नीचे आकर नष्ट हो गए थे। आरोप था कि चालक ने जानबूझकर कल्टीवेटर से पौधों को नष्ट किया। इसे लेकर शुक्रवार शाम भी मारपीट हुई थी। शनिवार सुबह जब लवलेश उधर से गुजरा तो फिर से मारपीट की गई।



जाम से समस्या, साल भर पहले भी हुई थी गोलीबारी

मंझनपुर। सेलरहा गांव में बरम बाबा नाम से एक देव स्थान है। वहां के पुजारी चंद्रकांत मिश्रा है। वह खुद को बरमबाबा का अवतार बताते हैं। देव स्थान पर रोज बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है। सोमवार को ज्यादा रहती है। इससे लगने वाले जाम से आम लोगों को दिक्कत होती है।



जहां चंद्रकांत बैठते हैं, वह स्थान मंझनपुर-सिराथू मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क पर है। भक्तों की भीड़ के कारण अक्सर जाम लग जाता है। करीब साल भर पहले सरोज बिरादरी के लोगों से जाम को लेकर ही विवाद हो गया था। इस पर चंद्रकांत उर्फ बरमबाबा के घरवालों ने अपनी छत से लाइसेंसी असलहों के कई राउंड हवाई फायरिंग की थी। घटना की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई। तत्कालीन सीओ डॉ. केजी सिंह ने शस्त्र निरस्तीकरण के लिए भी रिपोर्ट भेजनी की बात कही थी। बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed