{"_id":"63ffab3bbd4d855f060794b5","slug":"up-board-two-copycat-rusticates-4081-left-the-exam-kaushambi-news-c-3-1-68467-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: दो नकलची रस्टीकेट, 4,081 ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: दो नकलची रस्टीकेट, 4,081 ने छोड़ दी परीक्षा
Thu, 02 Mar 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बरैसा में चिट से अंग्रेजी की परीक्षा में कर रहे थे नकल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ा
यूपी बोर्ड परीक्षा के 15 वें दिन दो नकलची पकड़े गए। पहली पाली में राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय बरैसा केंद्र पर अंग्रेजी की परीक्षा में चिट से नकल करने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने दोनों नकलचियों को रस्टीकेट कर दिया। दोनों पालियों की परीक्षा में बुधवार को भी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 4,081 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी व द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षाएं थी। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं होने के कारण प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा। प्रभारी डीआईओएस/बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय बरैसा में हाईस्कूल अंग्रेजी के दो छात्र चिट से नकल करते मिले। इस पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट/जेई पीडब्ल्यूडी मनोज कुमार ने दोनों परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया। बताया कि दोनों परीक्षार्थी बैजनाथ अंबिका प्रसाद उमावि. टेनशाह आलमाबाद के छात्र हैं। प्रभारी डीआईओएस के मुताबिक हाईस्कूल अंग्रेजी के पंजीकृत 24,362 में 2379 व इंटर अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान के पंजीकृत 13,262 में से 1702 समेत कुल 4,081
छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं छोड़ दी।