{"_id":"575c5e804f1c1b8c1b9c59d1","slug":"up-board-toppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में 14 जून को आयोजित अमर उजाला प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम अखिलेश यादव जिले की दो मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
जिले में जय मां दुर्गे इंटर कालेज अमिरतापुर की मानसी साहू को दसवीं में 99.33 प्रतिशत नंबर मिला है जबकि पूजा इंटर कालेज मडियामई की छात्रा पुष्पा देवी को 94.80 फीसदी नंबर इंटर में मिला है। मंगलवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इन दोनों छात्राओं को अमर उजाला प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाएगा। डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव रविवार को दोनों छात्राओं को अभिभावकों को साथ लेकर लखनऊ रवाना होंगे। डीआईओएस ने बताया कि सोमवार को दोनों छात्राओं को पर्यटन विभाग की तरफ से लखनऊ भ्रमण कराया जाएगा।