{"_id":"5dc9b1418ebc3e5b4319dcb7","slug":"up-board-46-thousand-students-will-take-the-exam-at-68-centers-kaushambi-news-ald2599066108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 68 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 46 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 68 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 46 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची
14 नवंबर तक डीआईओएस को आपत्तियां मेल कर सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दिया है। इसमें जिले के 68 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में दो राजकीय विद्यालय, करीब 24 सवित्त के साथ ही 42 वित्त विहीन कॉलेज शामिल किए गए हैं। बोर्ड की ओर से जारी की गई अनंतिम सूची में किसी को कोई समस्या हो तो वह 14 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को मेल के जरिए अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले भर में 319 वित्तविहीन, दो राजकीय इंटर कॉलेज, 19 राजकीय हाईस्कूल तथा 29 सवित्त समेत कुल 372 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के 45955 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
-------
पिछली बार बनाए गए थे 70 परीक्षा केंद्र
मंझनपुर। पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 45853 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके लिए बोर्ड ने पहले 56 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई थी। बाद में जनपदीय समिति की संस्तुति पर 14 और केंद्रों और बढ़ा दिए गए थे। इससे कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी फाइनल सूची में केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।