फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Assembly Elections 2022: Sp alliance candidate pallavi patel files nomination against deputy CM Keshav Maurya from Sirathu

up assembly election 2022 : डिप्टी सीएम केशव मौर्य के खिलाफ सिराथू से सपा गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने किया नामांकन

Tue, 08 Feb 2022 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 06:32 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा गठबंधन से पल्लवी पटेल को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा कई दिन पहले ही कर दी गई थी, लेकिन पल्लवी पटेल ने सिराथू से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
UP Assembly Elections 2022: Sp alliance candidate pallavi patel files nomination against deputy CM Keshav Maurya from Sirathu
kaushambi News : सिराथू विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करतीं सपा गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी पटेल। - फोटो : kaushambi

विस्तार

कौशाम्बी में सिराथू विधानसभा से अंततः सपा गठबंधन की उम्मीदवार के रूप में अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की पुत्री पल्लवी पटेल ने अपना नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल कर दिया। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं पल्लवी पटेल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 

विज्ञापन




समाजवादी पार्टी ने सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा गठबंधन से पल्लवी पटेल को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा कई दिन पहले ही कर दी गई थी, लेकिन पल्लवी पटेल ने सिराथू से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। यहां तक कि उन्होंने प्रतापगढ़ सदर सीट से नामांकन पत्र भी खरीद लिया था।
विज्ञापन




उन्होंने सपा नेतृत्व को बता दिया था कि वह चुनाव इलाहाबाद शहर पश्चिमी या फिर प्रतापगढ़ सदर से लड़ेंगी, लेकिन पार्टी के सख्त रुख के कारण उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा और उन्होंने सिराथू विधानसभा से पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पल्लवी पटेल की शादी मंझनपुर में हुई है। इस लिहाज से वह कौशाम्बी की बहू भी हैं। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान केशव मौर्य पर कई जुबानी वार किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और जिले के विकास के लिए जिले की बहू को बाहर निकलना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed