फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unleashes Lawyers on stamp duty hike anger

स्टॉम्प शुल्क बढ़ोत्तरी पर फूटा वकीलों का गुस्सा

Sat, 08 Aug 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 08 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। स्टॉम्प शुल्क में हुए इजाफे से आक्रोशित सिराथू तहसील के वकीलों ने उप निबंधक कार्यालय में तालाबंदी कर दी है। पांच दिनों से विरोध कर रहे अधिवक्ताओं की इस तालाबंदी से सिराथू तहसील में जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप हो गया। अधिवक्ता संघ के नेताओें का ऐलान है कि जब तक बढ़ी हुई फीस वापस नहीं होग, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


जमीन रजिस्ट्री का राजस्व शुल्क बढ़ा दिया गया है। इसके खिलाफ सिराथू तहसील के वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार (उप निबंधक) कार्यालय में ताला जड़ रख गया है। वहीं शुक्रवार को पांचवें दिन भी उनका प्रदर्शन जारी रहा। शुल्क बढ़ोत्तरी के खिलाफ वकीलों के प्रदर्शन और कार्यालय में तालाबंदी से सिराथू तहसील में जमीन बैनामा का काम पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ सिराथू के अध्यक्ष बंसत सिंह का कहना है कि सब रजिस्टार उदयेंद्र प्रताप ने नियमों को ताक पर रखकर मनमानी तरीके से स्टाम्प शुल्क बढ़ा दिया है। इससे काश्तकारों का अहित हो रहा है। अधिवक्त संघ उप निबंधक की इस मनमानी के खिलाफ अपना आंदोलन शुल्क वापसी तक जारी रखेगा। उन्होंने ऐलान किया कि बढ़ाई गई शुल्क वापसी होने तक उपनिबंधक कार्यालय की यह तालाबंदी जारी रहेगी। इस मौके पर राम प्रसाद त्रिपाठी, जयकरन सिंह, बालेंद्र द्विवेदी, संजय मालवीय, गोपाल, देशराज, प्रदीप रस्तोगी, बद्री प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं जब से अधिवक्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है, उपनिबंधक ने कार्यालय आना बंद कर दिया है। इसे लेकर भी वकीलों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed