{"_id":"61b39accf8d1ce61b515b691","slug":"unknown-vehicle-collided-with-bike-youth-dies-kaushambi-news-ald322378593","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
पूरामुफ्ती के शिवाला बाजार के पास हुआ हादसा
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव के एक युवक की पूरामुफ्ती क्षेत्र के शिवाला बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
मीरपुर निवासी मूलचंद्र का बेटा भीम शाक्य(23) प्रयागराज स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पूरामुफ्ती कोतवाली के शिवाला बाजार के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच मौका पाकर आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं सरायअकिल कोतवाली के कोटिया गांव निवासी रमेश कुमार अपने दोस्त सूरज और राजेंद्र के साथ शुक्रवार को बाइक से चायल कस्बा स्थित बैंक में रुपये जमा करने के लिए जा रहा था। रास्ते में पिपरी के मखऊपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सूरज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। संवाद