{"_id":"5dd2f1598ebc3e54e22799f7","slug":"uncontrolled-loader-crashed-into-bike-youth-dies-kaushambi-news-ald2605582132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
Uncontrolled loader crashed into bike, youth dies
- फोटो : KAUSHAMBI
बेकाबू लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
- हादसे में युवक के साथ रही बहनें गंभीर रूप से जख्मी, जिला अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। चचेरी बहन की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार जा रहे बाइक सवार युवक को बेकाबू लोडर ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर ही बैठीं दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने लोडर में तोड़फोड़ की।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के निहालपुर निवासी इमरान (22) पुत्र स्वर्गीय इब्राहिम के चाचा नबी बख्श की बेटी रुखसार का मंगलवार को निकाह होना है। इसे लेकर सोमवार को इमरान सगी बहन शबा व चचेरी बहन शकीना के साथ खरीदारी के लिए बाइक से मंझनपुर जा रहा था। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे वे लोग कनपुरवा मोड़ के समीप पहुंचे। सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। शकीना व शबा घायल हो गईं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। हादसे से आक्रोशित लोगों ने लोडर में तोड़फोड़ की। सैनी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि युवक हेलमेट नहीं लगाया था।