{"_id":"5db88ae58ebc3e012f2829be","slug":"uncontrolled-dumper-trampled-young-man-wife-injured-kaushambi-news-ald2587440160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर ने युवक को रौंद डाला, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डंपर ने युवक को रौंद डाला, पत्नी घायल
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप रविवार रात हुई घटना, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप रविवार रात बेकाबू डंपर ने एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बा निवासी भानुप्रताप (41) की पश्चिमशरीरा में रिश्तेदारी है। रविवार को रिश्तेदार के यहां मिट्टी हो गई थी। भानुप्रताप इसी में शामिल होने के लिए पत्नी सुमित्रा के साथ गया था। रात को लौटते वक्त शाहपुर गांव के समीप पीछे से आए डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती लहूलुहान हो गए। इस दौरान डंपर भानुप्रताप को रौंदते हुए गुजर गया। इससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। शोर पर राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।