{"_id":"6786bd1221cf30e58f0f3167","slug":"uncontrolled-car-collides-with-van-due-to-tire-burst-10-devotees-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120999-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: टायर फटने से अनियंत्रित कार वैन से भिडी,10 श्रद्धालु जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: टायर फटने से अनियंत्रित कार वैन से भिडी,10 श्रद्धालु जख्मी
Wed, 15 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के निंदुरा के समीप हादसे में हुए घायलों से बात करती पुलिस। संवाद
- फोटो : ramnagar
सैनी कोतवाली के निंदूरा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार वैन से टकरा गई। हादसे दोनों वाहनों पर सवार दस श्रद्धालु जख्मी हो गए।
पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय मंझनपुर पहुंचाया गया।
सिद्धार्थ नगर जनपद के घबरुवा थाना अंतर्गत बढ़नी के शिवप्रसाद अपनी पत्नी मीरा देवी व बेटी रीता मिश्रा के साथ एक्सयूवी कार से प्रयागराज के महाकुंभ मेला आए थे। कार उनका ड्राइवर वीरेंद्र कुमार चला रहा था। मंगलवार की दोपहर संगम स्नान कर सभी लोग घर वापस लौट रहे थे।
रास्ते में सैनी कोतवाली के निंदूरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक अगला टायर पंचर होने से अनियंत्रित कार आगे जा रही श्रद्धालुओं से भरी वैन से टकरा गई। वैन पर औरैया जनपद के बिधूना निवासी अनीता देवी पत्नी स्व. सुल्तान सिंह, अजय सिंह, गोविंद, ममता व राधा के साथ ही चालक गोविंद समेत सभी लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चीख-पुकार मची तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद आई कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों पर सवार सभी दस श्रद्धालुओं को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अनीता देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।