{"_id":"619e8ead7d6cb40fcd5d6f0f","slug":"uncontrollable-truck-crushed-the-boy-kaushambi-news-ald3211896177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बालक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बालक को कुचला
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed the boy
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के मलाक भायल गांव के समीप हाईवे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने छह साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मलाक भायल गांव निवासी सतीश मेहनत-मजदूरी करता है। उसका छह वर्षीय बेटा त्रियांशु बुधवार को बकरी चराने हाईवे की तरफ गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर कुछ बकरियां हाईवे पर पहुंच गईं तो त्रियांशु उन्हें हांकने के लिए सड़क पार करने लगा। इसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने त्रियांशु को कुचल दिया।
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को जुटता देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बच्चे की मौत की मनहूस खबर सुनते ही मृतक के परिजन बदहवाश हालत में रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया।
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से युवक घायल, गंभीर
सरायअकिल कोतवाली के धारूपुर गांव के समीप बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े पवन कुमार निवासी पुरखास को टक्कर मार दी। हादसे में पवन का दायां पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पवन को इलाज के लिए सरायअकिल के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है। साथ रहे पवन के पिता रामप्रताप कुशवाहा ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। रामप्रताप ने बताया कि 13 दिसंबर को उसकी बेटी की शादी है। बुधवार सुबह वह अपने बेटे पवन के साथ बाइक से रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। रास्ते में तिल्हापुर व धारूपुर गांव के बीच बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगा था। जबकि बेटा पवन वहीं बगल में खड़ा था।