{"_id":"5e72755b8ebc3e76a71ee098","slug":"uncontrollable-truck-crushed-bike-riders-one-killed-kaushambi-news-ald2713456165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed bike riders, one killed
- फोटो : KAUSHAMBI
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
मंझनपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
मंझनपुर के गड़रियन का पूरा (ओसा) गांव का फूलचंद्र (20) पुत्र छत्रपाल दो दिन बाद कमाने के लिए गुजरात जाने वाला था। साथ में उसके पड़ोसी बसंत पुत्र सतई को भी जाना था। बुधवार सुबह दोनों बाइक से जरूरी सामानों की खरीदारी करने मंझनपुर बाजार गए थे। लौटते वक्त मंझनपुर में ही पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आए ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक गिर पड़े। इस दौरान ट्रक फूलचंद्र को कुचलते हुए गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना देख घटनास्थल पर रहे ग्रामीणों ने आननफानन घायल बसंत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फूलचंद्र की मौत से उसके परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।