{"_id":"61a70ba7b28ee4645d3f341b","slug":"uncontrollable-tractor-trolley-overturned-driver-dies-partner-serious-kaushambi-news-ald321632684","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
Uncontrollable tractor trolley overturned, driver dies, partner serious
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के बाजापुर गांव के समीप मंगलवार दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे में चालक का साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज कोतवाली के भदवां गांव का गुलाबचंद्र (37) ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार दोपहर वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अपने साथी टीकरडीह गांव निवासी रवि के साथ देवखरपुर की तरफ पुआल लेने जा रहा था। बाजापुर गांव के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गुलाबचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। रवि को गंभीर चोटें आईं। गुलाब की मौत की खबर पुलिस ने परिजनों को दी तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर आ गए।
ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा चालक
कोतवाली के पइंसा गांव निवासी मसी हसन के पास खुद का ट्रैक्टर है। मंगलवार को वह मसी हसन खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। जैसे ही वह सूखी नहर को पार कर ढाल से गाड़ी ऊपर चढ़ाने लगा तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में मसी हसन बाल-बाल बचा। ग्रामीणों की मदद से नहर में पलटे ट्रैक्टर को किसी तरह बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मंगलवार दोपहर डोडापुर गांव के समीप एक युवक का रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव मिला। रेलवे लाइन के किनारे मवेशी चरा रहे लोगों की नजर लाश पर पड़ी तो उन्होंने सैनी कोतवाली पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लाइन से हटवाया। लाश की पहचान नहीं हो सकी।
एसआई कामता प्रसाद के मुताबिक मृतक सफेद रंग की बनियान व नीले रंग की अंडरवियर पहने था। शव देखने के लग रहा है कि युवक आसपास के गांव का ही रहने वाला होगा। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।