फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Focus on health at the Khelo India-Fit India cycle rally.

Kaushambi News: खेलो इंडिया-फिट इंडिया साइकिल रैली में सेहत पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Focus on health at the Khelo India-Fit India cycle rally.
साइकिल रैली निकाल स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को जागरूक करते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर खेल दिवस सप्ताह के अंतर्गत रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम हुआ। सुबह सात बजे साइकिल रैली में करीब 60 खिलाड़ियों हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिराथू व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया। रैली में शामिल खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ ही उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर क्रिकेट प्रशिक्षक कौशिक पाल, खेलो इंडिया प्रशिक्षक संदीप कुमार, अरविंद मौर्य, विपिन चौधरी, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed