{"_id":"6a9485ba0c8da0b76a030976","slug":"enjoyed-the-nautanki-and-swings-at-the-kajli-fair-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-147342-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कजली मेले में नौटंकी और झूलों का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कजली मेले में नौटंकी और झूलों का लिया आनंद
विज्ञापन
रात में मेले का लुफ्त उठाते लोग। संवाद
नगर पंचायत में आयोजित कजली मेले के दूसरे दिन रविवार को बारिश के बावजूद जमकर भीड़ उमड़ी। महिलाओं और बच्चों ने मेले में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। इसके बाद दुकानों पर पहुंचकर गृहस्थी के सामान, खिलौने और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी की।
मेला अध्यक्ष अम्मार अहमद और मो. सुमरा ने बताया कि रविवार सुबह से ही क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों का मेले में पहुंचना शुरू हो गया था। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।
दुकानदारों ने बताया कि महिलाओं ने चकरी, कुल्हाड़ी, हंसिया, फरसा, डलिया, चिमटा और तवा समेत गृहस्थी के अन्य सामान खरीदे। सौंदर्य प्रसाधन और घरेलू सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि कस्बे के मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक सतरंगी लाइट की सजावट की गई। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में कानपुर से आए कलाकारों ने नौटंकी की प्रस्तुति दी।
उधर, कस्बे के मुख्य मार्ग के दोनों ओर लाउडस्पीकर लगाए गए थे। दो कंपनियों के बीच साउंड प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं, पुलिस बल ने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखी।