फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly woman dies after being struck by falling roof stone.

Kaushambi News: छत का पत्थर गिरने से वृद्धा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being struck by falling roof stone.
कलुई देवी की फाइल फोटो
उदहिन खुर्द गांव में शनिवार देर रात छत का गर्डर खिसकने से बुजुर्ग महिला के ऊपर पत्थर गिर गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां रविवार सुबह जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी कलुई देवी पत्नी जुग्गीलाल रात में घर के अंदर चारपाई पर सो रही थीं। उनके पुत्र बृजेश कुमार उर्फ छोटन ने बताया कि उनके बेटे सोनू का जन्मदिन था। इसी उपलक्ष्य में घर में रिश्तेदार और परिजन जुटे थे और रामायण पाठ चल रहा था। रात करीब 12 बजे अचानक छत का गर्डर खिसक गया और पत्थर मां के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह, लेखपाल यतेंद्र सिंह और कानूनगो कृष्ण देव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। मां की मौत से बेटे बृजेश कुमार और पुरुषोत्तम लाल बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed