फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable tractor bumps into bicycle, elderly dies

बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Sat, 20 Jul 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor bumps into bicycle, elderly dies
बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के पतौना पुल के समीप हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पतौना पुल के समीप गुरुवार रात एक बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से एक साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

मंझनपुर इलाके के बारातफारीक गांव का सूर्यदत्त शुक्ला (62) पुत्र राधेश्याम किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार रात वह सरसों पेरवाने स्थानीय बाजार गया था। लौटते वक्त पतौना पुल के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दुर्घटना देख दौड़कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed