{"_id":"6761cdc83264d71434018374","slug":"uncontrollable-dumper-crushes-mother-and-son-riding-bike-road-jam-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119854-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, चक्काजाम
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली क्षेत्र में हिनौता मोड़ के पास मंगलवार सुबह निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग पर बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही मूरतगंज-चित्रकूट मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सीओ खागा ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
इन दिनों रामवनगमन मार्ग का निर्माण चल रहा है। इस कारण जगह-जगह खोदी गई सड़क पर बोल्डर पड़े हैं। मंगलवार सुबह महेवाघाट कोतवाली के टिकरा गांव निवासी संतोष पांडेय का बेटा नीरज पांडेय (28) अपनी बीमार मां जयंती पांडेय (45) का इलाज कराने मंझनपुर जा रहा था। रास्ते में हिनौता के पास पहुंचते ही निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग पर पीछे से गिट्टी लादकर आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की शरीर के कई हिस्से बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे।
घटना स्थल को लेकर पुलिस के बीच सीमा विवाद हुआ तो आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया। सीओ खागा बृजमोहन राय ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ढाई घंटे बाधित रहा आवागमन
चित्रकूट हाईवे पर हादसे के बाद जिस स्थान पर शव मिले, उसे लेकर कौशाम्बी की महेवाघाट व फतेहपुर की किशुनपुर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। ग्रामीणों ने चक्काजाम लगाया तो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब ढाई घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ।
वर्जन
हादसे की सूचना पर किशुनपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया। सीमा निर्धारण में विलंब के चलते कुछ लोग नाराज हो गए थे, जिन्हें समझा कर शांत करा दिया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों से मिलने वाली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- बृज मोहन राय, सीओ, खागा-फतेहपुर