{"_id":"62002564ee6ff472ef68d105","slug":"uncontrollable-dcm-crushes-woman-death-kaushambi-news-ald3265073121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डीसीएम ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन
Uncontrollable DCM crushes woman, death
चरवा कोतवाली के महगांव स्थित जीटी रोड पर रविवार की दोपहर बेकाबू डीसीएम ने सड़क पर कर रही महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
महगांव निवासी सुखिया देवी (55) पत्नी दीनानाथ रविवार की दोपहर गांव के दूसरे मोहल्ले में आयोजित निमंत्रण में शामिल होने जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो जैसे ही महिला सड़क पार कर रही थी तभी कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने उसे कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा देख जुटे लोगों ने भाग रहे चालक को डीसीएम समेत पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर तक चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर चालक को गिरफ्तार कर डीसीएम कब्जे में ले लिया है।