फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable car crushed the elderly

बेकाबू कार ने बुजुर्ग को रौंदा

Sat, 01 Feb 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crushed the elderly
Uncontrollable car crushed the elderly - फोटो : KAUSHAMBI
बेकाबू कार ने बुजुर्ग को रौंदा
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह एक बेकाबू कार ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों-ग्रामीणों ने शव रखकर प्रयागराज-सिराथू मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब घंटे भर बाद पुलिस रास्ता बहाल करा सकी। दुर्घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।

सरायअकिल इलाके के रानीपुर गांव का भोला प्रसाद (65) पुत्र गया प्रसाद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से म्योहर बाजार जा रहा था। लक्ष्मणपुर मोड़ के समीप पीछे से आई कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान कार उसे कुचलते हुए गुजर गई। इससे बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव रखकर प्रयागराज-सिराथू मार्ग जाम कर दिया। वे एफआईआर तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे। उधर हंगामे की सूचना मिलते ही करारी कोतवाल केपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मार्ग बहाल कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। कार की नंबर प्लेट टूटकर वहीं गिर गई थी। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नंबर के आधार पर ही वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed