{"_id":"612fce678ebc3eb7343a04a6","slug":"unable-to-catch-the-vehicle-thieves-the-police-swung-into-the-vehicles-kaushambi-news-ald3147553157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों को पकड़ने में नाकाम पुलिस ने गाड़ियों में घोंपा सूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरों को पकड़ने में नाकाम पुलिस ने गाड़ियों में घोंपा सूजा
विज्ञापन
Unable to catch the vehicle thieves, the police swung into the vehicles
- फोटो : KAUSHAMBI
खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। यह मुहावरा करारी पुलिस पर सटीक बैठ रहा है। कस्बे में एक चार पहिया वाहन चोरी का खुलासा कर पाने में नाकाम पुलिस ने लोगों के दरवाजे पर खड़ी गाड़ियों में सूजा घोंप दिया। इसकी जानकारी लोगों को सीसीटीवी में लगे कैमरे से हुई। पीड़ितों का कहना है कि बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत एसपी से की जाएगी।
कस्बे किंगनगर मोहल्ला निवासी नौनिहाल मौर्य के चार पहिया वाहन को एक गेस्ट हाउस के सामने से 26 अगस्त की रात चोर उठा ले गए थे।
नौनिहाल की शिकायत पर पुलिस ने 27 अगस्त को केस तो दर्ज कर लिया। लेकिन चोरों को पता नहीं लगा पाई। इससे खिसियाई पुलिस ने मंगलवार की रात कस्बे में दरवाजे के सामने खड़ी गाड़ियों में सूजा घुसेड़ दिया।
सुबह जब लोग जगे तो उनका वाहन पंचर मिले। धीरे-धीरे पता चला कि कस्बे के करीब आठ लोगों के वाहन पंचर हैं। नागरिकों ने जब इसे पता लगाने के लिए सीसीटीवी में देखा तो दंग रह गए। नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा लेने वाली पुलिस ही गाड़ियों में सूजा घुसेड़ रही है।
विज्ञापन
इस दौरान कोतवाल की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस की इस हरकत से कस्बे के लोगों में आक्रोश है। पीड़ितों का कहना है कि बृहस्पतिवार को एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की जाएगी।
इन लोगों के गाड़ियों को किया गया पंचर
कस्बे के जिन लोगों के गाड़ियों में सूजा घुसेड़ा गया उनमें आनंद चौरसिया, सोनू जायसवाल, अख्तर अंसारी की दो गाड़ी, रिशु मोदनवाल व राजू की गाड़ी शामिल है।