{"_id":"651f09d49e196f8bed0f3bb4","slug":"two-youths-arrested-for-stealing-after-rendering-their-family-members-unconscious-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3836-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घरवालों को बेहोश कर चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घरवालों को बेहोश कर चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बेहोश करने के बाद चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। बृहस्पतिवार को चोरों का चालान कर दिया गया है।
इंस्पेक्टर विनोद मौर्या ने बताया कि 10 सितंबर की रात टेंगाई गांव में ज्ञानचंद्र के यहां दीवार फांदकर घुसे चोर नकदी, जेवर और मोबाइल उठा ले गए थे। अगले दिन घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। बुधवार शाम शहजादपुर चौकी के उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार शुक्ला साथी पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे।
गोविंदपुर गोरियों गांव के समीप दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोका तो वह पुलिस को देख भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ा। उनकी पहचान गोलू सरोज और हरिमोहन मौहारीबाग थाना सैनी के रूप में हुई। दोनों ने बताया की घटना के दिन उन लोगों ने साथी सत्यम, गयादीन निवासी कोखराज के साथ वारदात को अंजाम दिया था। घरवालों को वह लोग क्लोफार्म सुंघाकर बेहोश कर देते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों युवकों के पास से चुराया गया मोबाइल और चांदी का गहना बरामद हुआ है। बृहस्पतिवार को दोनों का चालान कर दिया गया। शेष अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।