फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two workers traveling in auto died, 10 injured in collision with truck

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो मजदूरों की मौत, 10 जख्मी

Sat, 23 Dec 2023 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 23 Dec 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Two workers traveling in auto died, 10 injured in collision with truck
चायल कस्बे के नईम मिया मोहल्ले में मार्ग हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो व मौके पर जुटे लेाग।
ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो मजदूरों की मौत, 10 जख्मी
विज्ञापन

- पिपरी कोतवाली के चलौली के समीप हुई घटना
फोटो -13 व 14, 15, 16
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के चलौली गांव के पास कोहरे के कारण ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो मजदूरों की मौत हो गई और अन्य 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करारी के बंधुरी रसूलपुर गांव निवासी संतलाल ऑटो चालक है। शनिवार सुबह वह गांव से बिहारी, दुखीलाल, तुलसी, सिकंदर, राजुल, नर्मदा, लवकुश विजय, घुलम, मोहित और अरविंद व अन्य के साथ प्रयागराज जा रहा था। ऑटो सवार सभी लोग मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जैसे ही ऑटो पिपरी इलाके के चलौली गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कोहरे और धुंध की वजह से ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में सभी लोग जख्मी होकर तड़पने लगे। चीख-पुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस ने सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मोहित (25) और अरविंद (24) को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मोहित की हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान मोहित ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की भी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

------


एक साल पहले ही हुई थी अरविंद की शादी
म्योहर। मार्ग हादसे में मौत का शिकार हुए अरविंद की शादी पिछले साल दिसंबर माह में ही हुई थी। मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शाम को मोहित का भी शव गांव आ गया। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। पीड़ित परिवार के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्रैक्टर से गिरकर किशोर जख्मी
करारी। नसरुल्लापुर गांव की आशा देवी ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह करीब छह बजे कोतारी पश्चिम गांव का हरिश्चंद्र कोरी उसके घर पर ट्रैक्टर लेकर आया था। वह उसके 14 वर्षीय बेटे कुलदीप को अपने साथ बैठाकर धान कुटाई के लिए ले गया। इस दौरान चालक की लापरवाही से गिरकर बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

चायल कस्बे के नईम मिया मोहल्ले में मार्ग हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो व मौके पर जुटे लेाग।

चायल कस्बे के नईम मिया मोहल्ले में मार्ग हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो व मौके पर जुटे लेाग।

चायल कस्बे के नईम मिया मोहल्ले में मार्ग हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो व मौके पर जुटे लेाग।

चायल कस्बे के नईम मिया मोहल्ले में मार्ग हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो व मौके पर जुटे लेाग।

चायल कस्बे के नईम मिया मोहल्ले में मार्ग हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो व मौके पर जुटे लेाग।

चायल कस्बे के नईम मिया मोहल्ले में मार्ग हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो व मौके पर जुटे लेाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed