फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two smugglers arrested with 76 kg of cannabis

76 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 76 kg of cannabis
Two smugglers arrested with 76 kg of cannabis - फोटो : KAUSHAMBI
76 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

उड़ीसा से लाए थे मादक पदार्थ, कौशाम्बी-प्रयागराज के साथ माघ मेले में भी बेचने की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 76 किलो गांजा के साथ दो कार सवार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर उड़ीसा से गांजा लाए थे। मादक पदार्थ को कौशाम्बी-प्रयागराज के साथ माघ मेले में भी बेचने की तैयारी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी को बुधवार सुबह सूचना मिली कि कार सवार गांजा तस्कर प्रयागराज की ओर से उनके क्षेत्र में आ रहे हैं। इस पर उन्होंने हमराहियों के साथ घेराबंदी की। कोखराज स्थित एक ढाबे के पास से तस्कर आकाश कुमार मौर्य उर्फ बउवा पुत्र रामलखन निवासी चौरासी गौसपुर नवावां थाना कड़ा धाम व इसी थानाक्षेत्र के अजीजपुर निवासी राकेश कुमार सरोज पुत्र देवनाथ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनकी कार से चार बोरियों में करीब 76 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोपहर को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे। इसकी बिक्री वह कौशाम्बी के साथ प्रयागराज में भी भांग की दुकानों पर करते। साथ ही माघ मेले में भी बेचने की तैयारी थी। बरामद गांजा की कीमत तकरीबन चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार को सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed