फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two sides clashed in Khapra Khandevra village, 11 injured

खपरा खंदेवरा गांव में दो पक्ष भिड़े, 11 घायल

Mon, 20 Jul 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in Khapra Khandevra village, 11 injured
खपरा खंदेवरा गांव में दो पक्ष भिड़े, 11 घायल
विज्ञापन

क्रास केस दर्ज, जांच के लिए मंगवाए गए असलहे
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के खपरा खंदेवरा गांव में रविवार दोपहर रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच लाठी-डंडे चले। दहशत फैलाने के लिए दोनों ओर से हवाई फायरिंग की गई। मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जांच के लिए असलहे कोतवाली मंगा लिए गए हैं।

खपरा खंदेवरा ग्राम प्रधान संतोष मिश्रा ने बताया कि गांव में नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रधान के मुताबिक रविवार दोपहर विपक्षी हरिश्चंद्र पाल अपने साथियों के साथ लाइसेंसी रायफल व अवैध असलहे लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर फायरिंग करते हुए पिटाई कर दी। पिटाई से प्रधान पक्ष के विनय मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अजीवेश मिश्रा, शुभम मिश्रा तथा संदीप मिश्रा आदि घायल हो गए। वहीं हरिश्चंद्र का कहना है कि उसने गांव की बिट्टन देवी पत्नी रामसिद्ध की वृद्धा पेंशन करवा दी थी। इसी बात को लेकर प्रधान रंजिश रखता था। समर्थकों के साथ लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करते हुए प्रधान ने ही हमला बोला था। जिससे हरिश्चंद्र पक्ष से सुनीता देवी, हिमांशु, इंदरलाल, मूलऊ देवी, जगरूप व राकेश आदि घायल हो गए। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण सिंह का कहना है कि हवाई फायरिंग हुई है। दोनो पक्षों के लाइसेंसी असलहों को मंगाकर जांच की जाएगी। क्त्रसॅस केस दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed