{"_id":"5d1e488f8ebc3e3cca07b4b8","slug":"two-school-seats-running-without-recognition-kaushambi-news-ald2485635126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालय सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालय सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालय सीज
स्थानीय नगर पालिका परिषद में बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों को गुरुवार सुबह सीज कर दिया गया। नायब तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षक कर यह कार्रवाई की है।
चायल के नायाब तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज रमेश चंद पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा अजीत कुमार सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू राकेश गुप्ता गुरुवार सुबह नगर पालिका परिषद भरवारी पहुंचे। यहां करारी रोड स्थित मेहता अस्पताल परिसर में संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका रेनू केसरवानी से विद्यालय के मान्यता संबंधी कागजात मांगे गए। पर, वो कोई पेपर नहीं दिखा सकीं। इस पर स्कूल को सीज कर दिया गया। इसी तरह नई बाजार स्थित किड्स केयर सकूल को भी सीज किया गया है। इनके प्रबंधक मोहित सोनी भी मान्यता के कागज नहीं दिखा पाए।