{"_id":"6605e55362fcfd4ab104c084","slug":"two-parties-clashed-over-a-dispute-over-dj-playing-sticks-were-used-four-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-110043-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीजे बजाने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीजे बजाने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे, चार घायल
Fri, 29 Mar 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के अमहा गांव में होली के दूसरे दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हुए हैं। शिकायत पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराने के साथ ही दोनों पक्ष की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अमहा निवासी सूबेदार का गांव के सूरज प्रसाद से विवाद है। मंगलवार को होली के दूसरे दिन डीजे बजाने के विवाद में दोनों पक्ष के बीच तनातनी हुई और लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से सूबेदार, कल्लू व दूसरे पक्ष से सूरज और लालबाबू जख्मी हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। बुधवार को सूबेदार की तहरीर पर सूरज, लालबाबू, अनिल, राहुल समेत 10 व सूरज की तहरीर पर सूबेदार, कल्लू समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।