{"_id":"5d3b52b88ebc3e6cc60b3ba3","slug":"two-lakhs-of-fraud-by-giving-a-job-kaushambi-news-ald2505555179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे दो लाख
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे दो लाख
पीड़ित रिटायर्ड फौजी की तहरीर पर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी के चायल कस्बे में एक जालसाज ने बैंक गार्ड की बेटी को लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। बेटी को नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित गार्ड ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
पिपरी के मखऊपर निवासी सुरेंद्र सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। वह इस समय चायल कस्बा स्थित स्टेट बैंक की शाखा में गार्ड की नौकरी कर परिवार चलाता है। उसने शुक्रवार को पिपरी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बैंक ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात सरायअकिल इलाके में रहने वाले एक रिश्तेदार से हुई। रिश्तेदार ने गार्ड से उसकी बेटी को लेखपाल की नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए पांच लाख रुपये का सौदा किया। तय हुआ कि दो लाख रुपये पहले और तीन लाख नौकरी मिलने के बाद देने होंगे। इस पर रिटायर्य फौजी ने दो लाख रुपये रिश्तेदार को दे दिए। तीन साल गुजरने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित अपने पैसों की मांग करने लगा। इस पर आरोपी ने पीड़ित को धमकी दी और गांव छोड़कर फरार हो गया। रकम डूबती देख पीड़ित ने शुक्रवार को पिपरी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की की मांग की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही ही।