फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two kutcha houses collapsed due to dampness, four including a couple injured due to being buried under debris.

Kaushambi : सीलन से दो कच्चे घर गिरे, मलबे में दबने से दंपती समेत चार जख्मी

Wed, 18 Sep 2024 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 07:05 PM IST
सार

कसेंदा गांव निवासी राकेश कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर में पत्नी प्रियंका खाना बना रही थी। वह बच्चों के साथ पास में ही बैठा था। इसी बीच अचानक कच्चे घर की दीवार गिरने से गृहस्थी समेत वह सभी मलबे में दब गए।

विज्ञापन
Two kutcha houses collapsed due to dampness, four including a couple injured due to being buried under debris.
कसेंदा गांव में सीलन से गिरा राकेश का कच्चा घर। - फोटो : संवाद

विस्तार

तहसील के कसेंदा गांव में बुधवार सुबह बारिश की सीलन से कच्चा घर भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबकर दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। आननफानन सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

कसेंदा गांव निवासी राकेश कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर में पत्नी प्रियंका खाना बना रही थी। वह बच्चों के साथ पास में ही बैठा था। इसी बीच अचानक कच्चे घर की दीवार गिरने से गृहस्थी समेत वह सभी मलबे में दब गए।

विज्ञापन

हादसे में बेटी प्रियंका का बायां पैर टूट गया। जबकि, राकेश और उसका बेटा रितेश, बेटी सीता को भी चोटें आई हैं। चीख पुकार सुन जुटे पड़ोसियों ने आननफानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।इसके बाद निजी वाहन से घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के मुंडेरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि सूचना के बाद भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बूंदा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम वह परिजनों के साथ खा पीकर अपने दूसरे घर में सोने चले गए थे। रात में बारिश की सीलन से उनका कच्चा घर जमींदोज हो गया। घर के मलबे में दबने से हजारों रुपये की गृहस्थी नष्ट हो गई।

बारिश से पांच घर जमींदोज, सगी बहनें घायल
 

सदर तहसील के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण पांच घर जमींदोज हो गए। मलबे में दबकर सगी बहनें घायल हो गईं। वहीं, हजारों की गृहस्थी भी नष्ट हो गई। गढ़ी गांव निवासी अर्जुन के घर की दीवार मंगलवार शाम बारिश की सीलन से ढह गई। इसके मलबे में दबने से अर्जुन की बहन रेशमा व बिट्टी के साथ ही छह बकरियां घायल हो गईं। दोनों बहनों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

डहरई गांव के राजेंद्र कुमार, मोहन लाल व रामप्रसाद के भी घर की दीवार ढहने से हजारों की गृहस्थी नष्ट हो गई। इसी तरह अंधावां निवासी नेमिचंद्र का भी कच्चा घर गिर गया। गनीमत रही घर के अंदर सो रहा बेटा शिवभोले व बहु रीता बाल-बाल बच गए। पीड़ितों ने हादसे की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed