फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two killed, three injured in road accident

हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/कनैली/भरवारी। सराअकिल इलाके में गुरुवार रात हुए सड़क हादसों में एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। वहीं एक अन्य हादसे में एक मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन


ऐगवां निवासी बच्चीलाल पुत्र रामचेला मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। उसके दो बेटा व दो बेटियों हैं। बताया जाता है कि कई दिनों से एक बेटा बीमार है। बताया जाता है कि बच्चीलाल गुरुवार रात तकरीबन आठ बजे घर से कनैली बीमार बेटे के लिए दवा लेने जा रहा था। जुगाराजपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। घंटे भर बाद राहगीरों की नजर पड़ी तो सूचना एंबुलेंस को दी गई। बच्चीलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची लाल ही घर में कमाने वाला था। उसकी मौत से पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। वहीं दूसरी तरफ पिपरी के भागवत निवासी बृजेश पुत्र सुखराम (21) अपने पड़ोसी सुधीर (20), रामकृपाल (28) पुत्र रामनरेश के साथ गुरुवार रात एक कार्यक्रम में शामिल होने बेनीराम कटरा गया था। रात तकरीबन दस बजे घर लौटते समय जयंतीपुर के पास बाइक पुल से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


वहीं कोखराज कोतवाली के मलाक भायल गांव निवासी राकेश मजदूरी करता है। राकेश ने नेशनल हाइवे के किनारे घर बनाया हुआ है। राकेश के दो बेटे हैं। शुक्रवार दोपहर छोटा बेटा कन्हैया लाल (5) सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित भाग निकला। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed