फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two kidnapped girls found, search for kidnappers underway

Kaushambi News: अपहृत दो किशोरियां बरामद, अपहर्ताओं की तलाश

Sat, 15 Feb 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 15 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two kidnapped girls found, search for kidnappers underway
करारी पुलिस ने इलाके से अगवा हुई दो किशोरियों को बरामद कर लिया। एक को हरियाणा के रोहतक और दूसरी को करारी कस्बे के ही पश्चिमशरीरा से बरामद किया गया। पुलिस अब अपहर्ताओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


करारी इलाके की एक किशोरी गांव के समीप ईंट-भट्ठे पर काम करती थी। उसका संपर्क हरियाणा के रोहतक इलाके के पिल्हाना गांव के युवक से हो गया था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि चार जनवरी 2022 को किशोरी लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा किशोरी की तलाश के लिए एसपी ने करारी पुलिस के अलावा एएचटीयू प्रभारी दिनेश परिहार को जांच के निर्देश दिए। खोजबीन के दौरान दो दिन पहले पता चला कि किशोरी रोहतक में रह रही है और युवक से शादी कर चुकी है। पुलिस टीम ने दिल्ली व हरियाणा पुलिस की मदद से अपहृत किशोरी को बरामद कर शुक्रवार को करारी लेकर आई।

पुलिस के मुताबिक तमाम प्रयास के बाद भी अपहर्ता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बरामद किशोरी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इसी तरह करारी इलाके से ही एक किशोरी नौ फरवरी को लापता हो गई थी। पिता ने मंझनपुर के तन्ना पर निवासी विष्णु पर बहला ले जाने का आरोप लगाया था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार को ही किशोरी को करारी कस्बे के पश्चिमशरीरा से बरामद कर लिया गया। पुलिस अब अपहर्ताओं की तलाश कर रही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed