{"_id":"69fb9a08b21388ebd80a99a0","slug":"two-cars-parked-in-the-garage-burned-to-ashes-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-140874-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धू-धू कर जली गैरेज में खड़ी दो कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धू-धू कर जली गैरेज में खड़ी दो कार
Thu, 07 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 07 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
महमूदपुर मनौरी स्थित गैरेज में खड़ी कार में आग लगने के बाद उठता धुआं। संवाद
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी बाजार स्थित महर्षि दयानंद चौराहे के पास रतन कॉलोनी में बुधवार दोपहर गैरेज में खड़ी दो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं और पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।
महमूदपुर मनौरी बाजार निवासी मनीष केसरवानी उर्फ नीरज अधिवक्ता हैं। उन्होंने अपनी कार को खड़ी करने के लिए घर के सामने टीनशेड का गैरेज बनवाया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनके छोटे भाई अधिवक्ता अनूप केसरवानी भी अपनी कार लेकर घर पहुंचे और उसी गैरेज में खड़ी कर अंदर चले गए।
इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। लोगों के शोर मचाने पर मनीष और उनके भाई अनूप घर के बाहर निकले तो गैरेज में खड़ी दोनों गाड़ियां धू-धू कर जल रही थीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को बुझाने का मौका तक नहीं मिला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर आई फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। फायर ब्रिगेड टीम ने बताया कि गैरेज में बिजली की व्यवस्था नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के चलते वाहनों में आग लगी। फिलहाल टीम आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।