{"_id":"628fc8c2177a7844e36b51d5","slug":"two-bike-riders-killed-in-road-accidents-two-injured-kaushambi-news-ald3338774156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मंझनपुर के आजाद नगर निवासी मृतक सलमान की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसों से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
मंझनपुर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी खुर्शीद का बेटा सलमान उर्फ एहसान (19) अपने दोस्त समीर (18) निवासी सढ़वा रानीपुर के साथ बुधवार की रात बाइक से समदा जा रहा था। डीएम आवास के सामने एक बरात जा रही थी। एहसान ने बरात देखकर दूसरे रूट पर बाइक घूमा दी। इसी दौरान अचानक ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई।
टक्कर लगने के बाद बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एहसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका बाइक सवार समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जवान बेटे के मौत की मनहूस खबर सुनकर लोग एकत्र हो गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। अस्पताल में जुटी भीड़ को पुलिस हटाती रही। इसी तरह दूसरी घटना कोखराज के बिसारा गांव के सामने हाईवे पर हुई।
विज्ञापन
यहां सदर कोतवाली के अचाकापुर गांव निवासी ज्ञान सिंह (26) और उसका साथी गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ज्ञान सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि, गोलू की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि ज्ञान सिंह अपने बड़े भाई के बेटे मैकूलाल की बरात में शामिल होने के लिए मूरतगंज के बिराहीबाद जा रहा था। ज्ञान सिंह की मौत से उसकी पत्नी आशा देवी की रो-रोकर हालत खराब है। डेढ़ साल पहले ही ज्ञान सिंह की शादी हुई थी। उसकी चार माह की बच्ची है, जिसे गोद में लेकर आशा देवी जिला अस्पताल में दहाड़े मारकर रोती रही।