फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two arrested including the kingpin of RO-ARO exam paper leak case

Kaushambi : आरओ-एआरओ परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण का सरगना समेत दो गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 05:51 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले 15 फरवरी को सदर कोतवाली के ओसा गांव के समीप पुलिस ने मऊ जिले के रानीगंज कोतवाली इलाके के बभनपुरवा निवासी आयुष पांडेय, गोपीगंज कोतवाली के जोगीनापुर निवासी पुनीत सिंह व हरखपुर निवासी नवीन सिंह को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Two arrested including the kingpin of RO-ARO exam paper leak case
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरओ-एआरओ परीक्षा के पेपर लीक करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को एसटीएफ लखनऊ ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन सदस्य पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर आउट करने के मामले में कौशाम्बी के सदर कोतवाली इलाके में पहले पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले 15 फरवरी को सदर कोतवाली के ओसा गांव के समीप पुलिस ने मऊ जिले के रानीगंज कोतवाली इलाके के बभनपुरवा निवासी आयुष पांडेय, गोपीगंज कोतवाली के जोगीनापुर निवासी पुनीत सिंह व हरखपुर निवासी नवीन सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 18 प्रवेश पत्र, मार्कशीट, दो कूटरचित दस्तावेज सहित अन्य प्रतिबंधित समान बरामद हुआ था। यह लोग 17 फरवरी से शुरू हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने आए थे।

विज्ञापन


अन्य जनपदों में भी ऐसे मामले प्रकाश में आने पर प्रदेश सरकार ने प्रकरण की जांच लखनऊ एसटीएफ को सौंप दी। एसटीएफ ने अरुण कुमार सिंह निवासी खरगापुर, प्लाट नं. 246 एबी, थाना गोमतीनगर, विस्तार, लखनऊ (मूल पता ग्राम गोपालपुर, थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़) व सौरभ शुक्ला निवासी एल-1/75 सेक्टर-एफ, थाना आशियाना लखनऊ ( मूल पता ग्राम शिवचरण का पुरवा मजरा नरियावा, थाना महेशगंज, प्रतापगढ़) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चार मोबाइल, एक डोगल, एक कार व 14 हजार चार सौ रुपया बरामद हुआ है। इसके अलावा समीक्षा अधिकारी वर्ष 2023 के परीक्षा की प्रारंभिक प्रश्न पुस्तिका बरामद हुई है। एसटीएफ के सीओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि अरुण प्रताप सिंह ने आरओ-एआरओ की परीक्षा शुरू होने से पहले कई लोगों को हल प्रश्नपत्र व्हाट्सएप के जरिए भेजा था। पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में इनकी संलिप्ता मिली।

मंझनपुर कोतवाली में साल्वर गैंग के लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जिला पुलिस के सिपुर्द किया है। सदर कोतवाली में पूर्व दर्ज मुकदमे की विवेचना में उनका नाम शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed