फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Trying to burn the family of relatives

सगे भाइयों के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश

Sun, 12 May 2019 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 May 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Trying to burn the family of relatives
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव में रहने वाले सगे भाइयों के परिवार को पड़ोसी दबंग ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। दबंग ने इनके घरों को आग के हवाले कर दिया था। हालांकि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित भाइयों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


फतेहपुर सहावपुर निवासी रामसिंह व रंजीत सगे भाई हैं। दोनों मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। रामसिंह की मानें तो पड़ोसी से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसी के चलते शुक्रवार रात दबंग ने घर में आग लगाकर पूरे परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। चीख पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले ही कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित करीब 50 हजार रुपया कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। वहीं, रंजीत ने बताया कि उसी दबंग ने शनिवार सुबह उसके मकान को आग के हवाले कर दिया। रंजीत का भी करीब 40 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि दोनों भाइयों का परिवार बाल-बाल बच गया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed