फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Truck overturns after hitting divider; helper injured.

Kaushambi News: डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, खलासी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns after hitting divider; helper injured.
हाईवे पर ट्रक पलटने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक का खलासी घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के खेरिया निवासी बॉबी ट्रक चालक है। वह खलासी टीटू यादव पुत्र बीरू सिंह निवासी खेरिया के साथ कानपुर से ट्रक में कंबल लादकर प्रयागराज जा रहा था। अटसरॉय गांव के ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और हाईवे पर पलट गया। हादसे में टीटू यादव घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर सैनी कोतवाली और अजुहा चौकी पुलिस पहुंची। एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल को सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed