{"_id":"5d91064e8ebc3e017347775f","slug":"truck-driver-was-killed-after-robbing-45-thousand-kaushambi-news-ald256268094","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 रुपया लूटने के बाद की गई थी ट्रक चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 रुपया लूटने के बाद की गई थी ट्रक चालक की हत्या
विज्ञापन
Truck driver was killed after robbing 45 thousand
- फोटो : KAUSHAMBI
45 हजार लूटने के बाद की गई थी ट्रक चालक की हत्या
रुपया दोगुना कराने का झांसा देकर साथी ने जौनपुर से बुलाया था
पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
दो आरोपी गए जेल
मंझनपुर। जौनपुर निवासी एक ट्रक चालक की हत्या लूट के बाद की गई थी। साथी ने रकम दोगुना कराने का झांसा देकर उसे बुलाया था। इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना स्थित पूरे सावल सिंह गांव का समर बहादुर पुत्र पृथ्वीपाल ट्रक चालक था। 26 सितंबर को उसकी लाश सैनी इलाके के गपना गांव में झाड़ियों में मिली थी। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि समर की दोस्ती सैनी क्षेत्र के निहालपुर में रहने वाले राम सागर से थी। राम सागर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 18 सितंबर को रकम दोगुना करने का झांसा देकर समर को सैनी बुलाया था। फिर अपने पड़ोसी पिंटू पुत्र जवाहर के साथ मिलकर समर को बाइक से गनपा ले गया। वहां समर के पास रहे करीब 45 हजार रुपये लूटने के बाद रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। रकम दोनों हत्यारोपियों ने बांट ली थी। मुख्य हत्यारोपी डीजे संचालक पिंटू है। उसने इन रुपयों से साउंड सिस्टम आदि खरीद लिया था। पुलिस ने खरीदा गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व 16 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।