{"_id":"6897a08a5fae0b34720e2c83","slug":"truck-driver-dies-after-being-hit-by-an-uncontrolled-bolero-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128924-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू बोलेरो की टक्कर से ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू बोलेरो की टक्कर से ट्रक चालक की मौत
Sun, 10 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव के समीप शुक्रवार रात अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो सवार गाड़ी छोड़ भाग गए। पुलिस बोलेरो कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
फतेहपुर के जाफरगंज थाना अंतर्गत हसनपुर देवरी निवासी यज्ञ दत्त द्विवेदी उर्फ ओम (35) ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार को ट्रक लेकर वह कानपुर से प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में नरसिंहपुर कछुआ गांव के समीप रात करीब आठ बजे हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर वह सड़क पार करने लगा।
इस दौरान कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उसे टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में यज्ञ द्विवेदी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को स्थानीय ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, टक्कर मारने के बाद बोलेरो में बैठे लोग गाड़ी छोड़ भाग गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाली बोलेरो के रजिस्ट्रेशन नंबर से मलिक का नाम पता हासिल कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।