{"_id":"620921289ba46212276f6560","slug":"troubled-by-discord-two-youths-gave-their-lives-kaushambi-news-ald326915141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से आजिज दो युवको ने चुनी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह से आजिज दो युवको ने चुनी मौत
विज्ञापन
Troubled by discord, two youths gave their lives
जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने घरेलू कलह से आजिज आकर मौत को गले लगा लिया। एक का शव फांसी पर लटका मिला तो दूसरे ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एक मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। जबकि दूसरे युवक के घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
बरई गांव निवासी जगदीश सेन किसानी करते हैं। जगदीश के बेटे गोरेलाल (28) का शव शनिवार रात घर के दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर गोरेलाल ने जान दी है।
घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। आखिर में पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। रविवार को शोकाकुल माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
जहर खाकर दी जान
अफजलपुरवारी गांव निवासी सैफ उल्ला किसानी करता था। सैफ घरेलू कलह से काफी परेशान था। रविवार सुबह परिवार में हुए विवाद के बाद उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान सैफ ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।