फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple talaq given to wife over phone, case against three including husband

फोन पर बीवी को दिया तीन तलाक, पति समेत तीन पर केस

Sat, 11 Dec 2021 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to wife over phone, case against three including husband
कोतवाली इलाके के एक युवक ने दो दिन पहले अपनी बीवी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। दो दिन पहले सास-बहू का झगड़ा हुआ था। जानकारी होने पर शौहर आग बबूला हो गया। शौहर के इस कदम से आहत युवती ने शनिवार को मामले की तहरीर कोतवाली में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के अनेठा गांव की नाजिया खातून ने बताया कि उसका निकाह चार साल पहले सौरई बुजुर्ग गांव में रहने वाले मो. राशिद के साथ हुआ था। बताया कि राशिद रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहता है। घर में वह सास-ससुर के साथ रहती है। दो दिन पहले सास-बहू के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसके देवर ने भी उसे काफी
विज्ञापन

भला बुरा कहा। इसकी जानकारी युवक को हुई तो वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि राशिद ने फोन कर पत्नी नाजिया को तीन तलाक कह दिया। अचानक शौहर के तलाक देने से आहत नाजिया मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद शनिवार को पीड़िता ने कड़ाधाम कोतवाली पहुंचकर पति, सास व देवर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed