फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple murder: raids at 17 places in search of two absconding accused

ट्रिपल मर्डर: फरार दो आरोपियों की तलाश में 17 स्थानों पर दबिश

Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: raids at 17 places in search of two absconding accused
मोहिउद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहे पर पसरा सन्नाटा        संवाद
ट्रिपल मर्डर: फरार दो आरोपियों की तलाश में 17 स्थानों पर दबिश
विज्ञापन

--- बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आठ आरोपियों ने दिए थे अहम सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मोहीउद्दीनपुर गौस गांव के तिहरे हत्याकांड में आठ आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। जिसमें से एक का इलाज चल रहा है, जबकि दो की तलाश में 17 ठिकानों पर दबिश दी।
भूमि विवाद को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान जयकरन यादव, अनूप सिंह व तीरथ निषाद का नाम सामने आए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज चुकी है। नामजद में सिर्फ राजेंद्र की गिरफ्तारी होना बाकी है। इसके अलावा आरोपी तीरथ निषाद की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब सिर्फ नामजद रहे राजेंद्र, जयकरन की गिरफ्तारी होना शेष है। घटना वाले दिन गोली लगने से जख्मी अनूप सिंह का पुलिस कस्टडी में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने फरार अभियुक्तों के बारे में कुछ खास सुराग दिए हैं। पुलिस की चार टीमों ने 17 के करीब स्थानों पर दबिश दी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-------------


छट नहीं सकी पंडा चौराहे की वीरानगी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
- हत्याकांड के बाद अब तक सिर्फ दो घरों में ही जल रहा चूल्हा
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। अनुसूचित जाति के पिता, पुत्री व दामाद की बाद भड़की जातीय हिंसा की लपटें भले ही बुझ चुकीं हो, लेकिन बस्ती में रहने वाले लोग घर वापसी को लेकर भयभीत हैं। दो घरों के छोड़ कर बाकी के यहां के चूल्हे ठंडे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड के बाद गुस्साई भीड़ ने सात घरों में आग लगा दी थी। कई वाहन भी फूंके गए। इसके बाद समूची बस्ती खाली हो गई। सिर्फ मवेशी खूंटे में भूखे प्यासे बंधे रहे। बस्ती में रहने वाले जयकरन यादव व मृतक होरीलाल के भांजे सुरेश का ही परिवार रह रहा है। गांव में बने अस्थाई थाने में मौजूद 72 पुलिसकर्मी व चार सेक्शन पीएसी के जवान सारा दिन चहल-कदमी करते नजर आ रहे हैं। दिन के वक्त जिन लोगों के मवेशी बंधे है, उनके परिवार की महिलाएं सिर्फ चारा-पानी देने के लिए आती हैं। शनिवार को घटना हुए नौ दिन पूरे हो जाएंगे, लेकिन इतनी भारी-भरकम फौज बस्ती के लोगों को घर में रहने का भरोसा नहीं दिला पा रही है। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है पुलिस रात-दिन ड्यूटी कर रही है। बेकसूर लोगों को बिल्कुल भी परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed