फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple murder: Bulldozer roars over illegal occupation of 24 people including conspirator constable

तिहरा हत्याकांड: साजिशकर्ता सिपाही समेत 24 लोगों के अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर

Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: Bulldozer roars over illegal occupation of 24 people including conspirator constable
मोहद्दीनपुर गौस के पंडा चौराहे पर अवैध कब्जा हटाता जेसीबी       संवाद
तिहरा हत्याकांड: साजिशकर्ता सिपाही समेत 24 लोगों के अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन

- मोहीउद्दीनपुर के पंडा चौराहे की 52 बीघे भूमि को प्रशासन ने कराया अतिक्रमणमुक्त
- प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने पहुंची महिलाओं को फोर्स ने खदेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज (कौशाम्बी)। मोहीउद्दीनपुर गौस गांव की जिस आराजी पर अवैध तरीके से कब्जा करने के लिए पीएसी के सिपाही सुरेश सिंह ने अनुसूचित जाति के पिता, पुत्री व दामाद की हत्या कराई वह भी उसकी नहीं हो सकी। हत्याकांड के ठीक आठ दिन बाद शुक्रवार को सीएम योगी का बुलडोजर गरजा। सिपाही सहित छह आरोपी व अन्य 18 लोगों का अवैध कब्जा हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों महिलाएं व बच्चे झुंड बनाकर सामने आ गए। वह लोग बुलडोजर का विरोध करने लगे। पुलिस ने लाठी पटक कर सभी को खदेड़ दिया। देर शाम तक अवैध कब्जा हटवाया जाता रहा।
चायल तहसील के पंडा चौराहा स्थित आराजी संख्या 344 का रकबा 52 बीघे का है। इस भूमि पर तिहरे हत्याकांड के सूत्रधार सिपाही सुरेश सिंह व आरोपी अमर सिंह, अमित सिंह, अरविंद सिंह, राजेंद्र, अनूप के पिता सुग्रीव सिंह आदि का अवैध कब्जा था। आरोपी अपने सहयोगियों की मदद से इस जमीन पर प्लाटिंग करना चाहते थे। इसके अलावा 18 अन्य लोगों ने भी अवैध कब्जा कर रखा था। इसी भूखंड में मृतक शिवसरन ने भी 10 बिस्वा जमीन का एग्रीमेंट अपनी पत्नी बृजकली के नाम पर लिया था। इसे लेकर सुरेश आदि शिवसरन से रंजिश रखने लगे थे। 15 सितंबर की भोर शिवसरन, उसकी पत्नी व ससुर होरीलाल की हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव में सियासियों का जमावड़ा लग गया। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री अरुण असीम के सामने भी पीड़ित परिवार ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवाने की मांग की थी। इसी के बाद प्रशासन आराजी में कुल 24 अवैध कब्जे धारक चिन्हित किए। तीन दिन पहले मुनादी कराकर सभी को कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद भी लोगों ने अपने अवैध कब्जे नहीं हटाए तो शुक्रवार को एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण भारी फोर्स व पीएसी के साथ दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। आराजी में हुए 24 लोगों के अवैध कब्जे को बुलडोजर लगाकर ढहा दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच तनातनी रही।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
1- हत्याकांड के साजिशकर्ता सुरेश सिंह - पक्का मकान व खाली प्लॉट
2- अमर सिंह- हत्या का आरोपी- चहारदीवारी
3- अमित सिंह पुत्र सुग्रीव आरोपी - पक्का मकान व बाउंड्री
4- अमित सिंह पुत्र रोशन आरोपी- शौचालय
5- राजेंद्र आरोपी - खाली प्लाॅट
6-दानी लाल - पक्का मकान व छप्पर
7- अतर सिंह आरोपी- चहारदीवारी
8- राकेश - चहारदीवारी
9- दशरथ - कच्चा मकान व चहारदीवारी
10- अनेक पाल - चहारदीवारी
11- रमापति - चहारदीवारी
12- राजकुमार - छप्पर
13- शिवकुमार - खाली प्लाॅट
14- हरेंद्र सिंह - टिनशेड
15 धर्मेंद्र - टिनशेड
16 कृष्णा प्रसाद - कच्चा मकान
17 रामसिंह - खाली प्लाॅट
18- राधेश्याम - कच्चा मकान
19 भीम सिंह - कच्चा मकान
20 ज्ञान सिंह - कच्चा मकान
21 अयोध्याय - पक्का मकान व चहारदीवारी
22 प्रमोद सिंह - खाली प्लाॅट
23- लालती पत्नी रामबहादुर- खपरैल
24 - अमित सिंह पुत्र सुग्रीव आरोपी - पक्का घर

मोहद्दीनपुर गौस के पंडा चौराहे पर अवैध कब्जा हटाता जेसीबी       संवाद

मोहद्दीनपुर गौस के पंडा चौराहे पर अवैध कब्जा हटाता जेसीबी       संवाद

मोहद्दीनपुर गौस के पंडा चौराहे पर अवैध कब्जा हटाता जेसीबी       संवाद

मोहद्दीनपुर गौस के पंडा चौराहे पर अवैध कब्जा हटाता जेसीबी       संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed