फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Trayodashi Tithi will be celebrated for two days, Dhanteras will be celebrated on 18th

Kaushambi News: त्रयोदशी तिथि दो दिन, 18 को मनाई जाएगी धनतेरस

Wed, 15 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Trayodashi Tithi will be celebrated for two days, Dhanteras will be celebrated on 18th
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दीपोत्स्व का आरंभ होता है। इस बार त्रयोदशी तिथि दो दिन होने के कारण धनतेरस की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मगर, 18 अक्तूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

हुबलाल संस्कृत महाविद्याल के पूर्व प्राचार्य पं. ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि पंचांग के मुताबिक, दिवाली उत्सव की शुरुआत 18 अक्तूबर को धनतेरस के साथ हो रही है। 19 को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और 20 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। तिथि व नक्षत्रों के संयोग के कारण इस बार भी पांच दिवसीय दिवाली पर्व छह दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन

यह 18 अक्तूबर को धनतेरस से प्रारंभ होकर 23 अक्तूबर को भैया दूज के दिन खत्म होगा। अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:45 बजे से आरंभ होकर 21 अक्तूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगा। सूर्यास्त शाम 5.40 बजे होगा अर्थात 21 अक्तूबर को मात्र 14 मिनट ही प्रदोष में अमावस्या प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार तिथि, नक्षत्र, समय, सूर्यास्त व चंद्रास्त के परिप्रेक्ष्य से देखें तो धर्मग्रंथों के अनुसार 20 अक्तूबर को ही कर्मकाल तिथि में पूर्ण अमावस्या प्राप्त है, इसलिए 20 अक्तूबर को ही दिवाली मनाना सही है।
दीपावली पर्व के श्रेष्ठ पूजन मुहूर्त
धन्वंतरि पूजन: 18 अक्तूबर, सायं 5:46 से 7:21 बजे तक
धनतेरस खरीदारी: 18 अक्तूबर, दोपहर 12:19 से 4:20 बजे तक, रात्रि 8:55 से 1:38 बजे तक
- 19 अक्तूबर, प्रातः 7:47 से दोपहर 12:26 बजे तक
दीपावली पूजन (20 अक्तूबर)
- प्रतिष्ठान मुहूर्त, सायं 5:44 से 7:19 बजे तक
- गृह पूजन, शाम 7:05 से रात 9:01 बजे तक (वृषभ लग्न)
- निशीथ काल पूजन, रात 1:36 से 3:53 तक (सिंह लग्न)
गोवर्धन पूजा: 22 अक्तूबर, सुबह 6:23 से 9:13, शाम 6:59 से 8:55 बजे तक
भाई दूज: 23 अक्तूबर, सुबह 10:38 से दोपहर 1:27 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed