फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   trasport department will give the help in bauddha places tourism

पर्यटकों को बौद्ध स्थल का दर्शन कराएगा परिवहन निगम

Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
trasport department will give the help in bauddha places tourism
पर्यटकों को बौद्ध स्थल का दर्शन कराएगा परिवहन निगम
विज्ञापन

प्रयागराज से बिजिया चौराहे तक पहली बार होगा बस का संचालन
कौशाम्बी में बौद्ध स्थल की विरासत देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को अब डग्गामार वाहनों में धक्का नहीं खाना पड़ेगा। परिवहन निगम ने बौद्ध स्थल से प्रयागराज के बीच रोडवेज बस चलाने का फैसला लिया है। बस के संचालन से क्षेत्रीय लोगों को भी आवागमन में काफी सहूलित मिलेगी।

भगवान गौतम बुद्ध की तपस्थली आने वाले पर्यटकों को डग्गामार वाहन या फिर खुद के बुक कराए गए वाहन का सहारा लेना पड़ता है। यह इलाका काफी पिछड़ा है। हर साल श्रीलंका, भूटान, नेपाल आदि देशों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटकों की सुविधा को लेकर दो साल पहले जनपद भ्रमण में आए योगी आदित्यनाथ ने तमाम घोषणाएं की थी। जिस पर कुछ परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो गया। इसके अलावा विदेश से भी भक्तों ने यहां के मंदिरों को सजाना सवांरना शुरू किया। अब समस्या वाहन को लेकर थी। समाज सेवी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि कौशाम्बी से आज तक रोडवेज बस का संचालन नहीं किया गया। जसिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। इस बाबत अंकित ने राज्य परिवहन विभाग में आईजीआरएस से शिकायत दर्ज कराई। अंकित के मुताबिक एआरएम रोडवेज आरएस पांडेय ने लिखित आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के अंदर बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। पहले एक बस चलाई जाएगी। मुसाफिरों की संख्या में इजाफा होने पर बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed