{"_id":"67801fd8c1608d717b03701d","slug":"transit-hostel-construction-pace-slow-cdo-upset-kaushambi-news-c-261-1-kmb1005-120781-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की गति धीमी, सीडीओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की गति धीमी, सीडीओ खफा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोलते सीडीओ। स्रोत: प्रशासन
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में शुक्रवार को सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव ने एक करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होेंने कार्यों की धीमी रफ्तार पर फटकार लगाई व समय पर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल समेत अन्य कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।
सीडीओ ने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लि. की ओर से पुलिस लाइन में महिलाओं के लिए 100 क्षमता वाले हॉस्टल बैरक निर्माण कार्य, कर्मचारियों के लिए टाइप-ए व टाइप-बी के एक ब्लॉक (12 आवास) और ट्राजिंट हॉस्टल के निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
सीडीओ ने ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे समय पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पानी सप्लाई कार्य, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की समीक्षा की। इस दौरान मूरतगंज व सरसवां में एकेडमिक ब्लॉक व बालिका छात्रावास भवन निर्माण की प्रगति बेहद धीमी मिलने पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। ताकि समय पर काम पूरा हो सके।
विज्ञापन
सीडीओ ने बस डिपो व जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय भरसवां, करारी, कोइलहा और ककोढ़ा में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य की गति भी धीमी पाई। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह मौजूद अन्य अफसर मौजूद रहे।
अभियान चलाकर मजदूरों का कराएं श्रमिक पंजीयन
सीडीओ ने निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के श्रमिक पंजीयन के लिए अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों समेत श्रम प्रवर्तन अधिकारी से कहा कि अभियान चलाकर मजदूरों का श्रमिक पंजीयन कराया जाए और उन्हें इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी जाए।