{"_id":"653571e2ee3b09d15702ac94","slug":"transfer-of-four-medical-officers-posted-in-the-same-health-center-for-five-years-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-4453-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पांच साल से एक ही स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चार चिकित्साधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पांच साल से एक ही स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चार चिकित्साधिकारियों का तबादला
Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पांच साल से एक ही स्वास्थ्य केंद्र में जमे चार चिकित्साधिकारियों का शनिवार को स्थानांतरण कर दिया गया। इनमें से कई तो ऐसे थे जो स्वास्थ्य विभाग और राजनीतिक गलियारे में अपनी मजबूत पकड़ के चलते कुर्सी पर डटे हुए थे। कमिश्नर के आदेश पर सीएमओ ने तबादला कर दिया।
हाल ही में दौरे पर आए कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज का भी निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली थीं। इसी दौरान उन्हें पता चला कि पीएचसी के इंचार्ज पांच साल से यहीं पर डटे हैं। सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार को ऐसे चिकित्साधिकारियों का तबादला करने के निर्देश दिए थे, जो पांच साल से एक ही जगह तैनात हैं।
शनिवार को सीएमओ ने चार चिकित्साधिकारियों का तबादला कर दिया। सीएचसी चायल के अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी को पीएचसी नेवादा, पीएचसी नेवादा के चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कुमार सिंह को सीएचसी चायल, पीएचसी मूरतगंज के इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार सिंह को पीएचसी सरसवां और पीएचसी सरसवां के चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता को पीएचसी मूरतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।