{"_id":"65c2b9cde6fbaf00970f6f4a","slug":"train-ticket-canceled-lost-rs-93-thousand-in-getting-money-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-108182-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रेन टिकट निरस्त कराया, पैसा पाने में गवां दिए 93 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रेन टिकट निरस्त कराया, पैसा पाने में गवां दिए 93 हजार
Wed, 07 Feb 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के खेरवा गांव का एक युवक ट्रेन की टिकट निरस्त कराया, लेकिन पैसा वापस पाने के प्रयास में वह साइबर अपराधी के झांसे में आ गया। रकम तो वापस मिली नहीं, शातिर ने एक एप डाउनलोड कराकर उसके खाते से 93 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की है।
खेरवा निवासी राम जी ने पुलिस को बताया कि उसने चार फरवरी को एक एप के जरिये कानपुर से भोपाल जाने के लिए रेलवे का टिकट बुक कर रहा था। सरवर की समस्या की वजह से टिकट तो नहीं बुक हुआ, लेकिन उसके खाते से टिकट की रकम कट गई।
परेशान होकर रामजी ने गूगल पर सर्च कर एक नंबर पर फोन किया। रिंग जाने के बाद फोन कट गया और फिर दो अलग-अलग नंबरों से कई फोन आए। फोन करने वाले ने बताया कि इस एप को डाउनलोड कर वहां से रिक्वेस्ट करिए, आपका पैसा तत्काल वापस आ जाएगा। इस पर उसने एप डाउनलोड किया फिर रिक्वेस्ट भेज दी।
विज्ञापन
रामजी के मुताबिक रिक्वेस्ट भेजते ही साइबर शातिरों ने उसके खाते से चार बार में 93 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का मैसेज आने पर रामजी को ठगी की आशंका हुई। पीड़ित ने बैंक में खाता लॉक कराया।
मंगलवार को साइबर कोतवाली में शिकायत की। तहरीर लेकर पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।