फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Traffic jam in the market is affecting business: Modanwal

बाजार में जाम से व्यापार हो रहा प्रभावित : मोदनवाल

Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in the market is affecting business: Modanwal
करारी अध्यक्ष के साथ व्यापारियों की बैठक
नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को चेयरमैन के साथ व्यापार मंडल की एक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कस्बे में साफ-सफाई आदि की समस्याओं को उठाया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एवं सभासद सुशील मोदनवाल ने कहा कि प्रमुख चौराहे पर हर रोज जाम लगा रहता है। इससे व्यापारियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अंत्येष्टि स्थल का सौंदर्यीकरण व बिजली के खंभों को बदलवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

साथ ही दुकानों के सामने डस्टबिन रखने व कस्बे में रोजाना साफ-सफाई की मांग की। चेयरमैन शमशाद अहमद ने व्यापारियों की मांगों को शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल, गोलबाबू केसरवानी, पंकज शर्मा, जयकेश अग्रहरि, नितिन जायसवाल, विपिन केसरवानी, जय केश अग्रहरि, बिलाल खान और सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed